Saturday, July 20, 2019

नही रही देश की शीला दीक्षित


नई द‍िल्‍ली, भारत: दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित (Sheila Dikshit) का 81 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। पूरे देश मे शोक की लहर है उनका अंतिम संस्कार कल रविवार को दोपहर 2:30 निगम बोध घाट पर होगा। इससे पहले उनके पार्थिव शरीर को एम्बुलेंस से निजामुद्दीन स्थित उनके आवास पर ले जाया गया है। जैसे ही लोगो को पता चला उनके आवास पर लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचने लगे। यहां उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए सुबह 11 बजे तक रखा जाएगा। इसके बाद दोपहर 12 बजे उनका पार्थिव शरीर कांग्रेस दफ्तर में लाया जाएगा। यहां कांग्रेस नेता सहित अन्य लोग उन्हें श्रद्धांजलि देंगे। दिल्ली सरकार ने उनके निधन पर दो दिन का राजकीय शोक की घोषणा कर दी है। 

No comments:

Post a Comment