नई दिल्ली, भारत: दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित (Sheila Dikshit) का 81 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। पूरे देश मे शोक की लहर है उनका अंतिम संस्कार कल रविवार को दोपहर 2:30 निगम बोध घाट पर होगा। इससे पहले उनके पार्थिव शरीर को एम्बुलेंस से निजामुद्दीन स्थित उनके आवास पर ले जाया गया है। जैसे ही लोगो को पता चला उनके आवास पर लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचने लगे। यहां उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए सुबह 11 बजे तक रखा जाएगा। इसके बाद दोपहर 12 बजे उनका पार्थिव शरीर कांग्रेस दफ्तर में लाया जाएगा। यहां कांग्रेस नेता सहित अन्य लोग उन्हें श्रद्धांजलि देंगे। दिल्ली सरकार ने उनके निधन पर दो दिन का राजकीय शोक की घोषणा कर दी है।
News portal
Saturday, July 20, 2019
नही रही देश की शीला दीक्षित

Friday, July 19, 2019
पाकिस्तान प्रधानमंत्री इमरान खान को एक और तमाचा अमरीका की ओर से
हमारे पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान को एक के बाद एक झटके पर झटके लग रहे हैं. पहले अंतराष्ट्रीय अदालत से उसे कुलभूषण जाधव के मामले में बड़ा झटका लगा और अब बारी अमेरिका से लगने वाले आर्थिक झटके की है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान कुछ ही दिनों बाद अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करेंगे. लेकिन इस मुलाकात से पहले ही पाकिस्तान के लिए अच्छी खबर नहीं दिखाई दे रही है.
अमेरिकी कांग्रेस की ओर से एक रिपोर्ट के मुताबिक, जब तक पाकिस्तान आतंकवादी संगठनों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं करता है तब तक अमेरिका की ओर से मिलने वाली आर्थिक मदद सस्पेंड ही रहेगी. जनवरी, 2018 में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान को मिलने वाली मदद पर रोक लगा दी थी. ऐसे में पाकिस्तान को उम्मीद थी कि इमरान खान के साथ मुलाकात के दौरान आर्थिक मदद पर लगी पाबंदी हट सकती है
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दक्षिणपंथी कॉरपोरेट वकील यूजीन स्कालिया को नया श्रम मंत्री बनने के लिए नाम घोषित किया है. ट्रंप को स्कालिया के पूर्ववर्ती को बाल यौन तस्करी में अरबपति आरोपी के अभियोग में लापरवाही की वजह से पद से हटाने को बाध्य होना पड़ा.
राष्ट्रपति ट्रंप ने यूजीन स्कालिया को अपने मंत्री मण्डल के कैबिनेट पद के लिए चुना, जिस पद पर अलेक्जेंडर अकोस्टा बीते सप्ताह अपने इस्तीफे तक बने हुए थे. स्कालिया (55) सर्वोच्च न्यायालय के दिवंगत कंजर्वेटिव न्यायाधीश एंटोनिन स्कालिया के बेटे हैं. ट्रंप ने ट्विटर पर कहा, 'जीन स्कालिया को नए श्रम मंत्री के रूप में नामित करते हुए मुझे खुशी हो रही है. जीन का कानून और श्रम क्षेत्र में सफल करियर रहा है और उनका वकील के तौर पर बेहद सम्मान है, वह वकील के तौर बेहद अनुभवी हैं.'
अमेरिका के कई सारे मीडिया संस्थानों ने गुरुवार को अनुमान लगया था कि ट्रंप एकोस्टा की जगह पर स्कालिया को कैबिनेट मंत्री बनेंगे। राष्ट्रपति ने स्थानीय समयानुसार रात 8 बजे अपना निर्णय सार्वजनिक किया. ट्रंप ने अपने ट्वीट में कहा, 'वह प्रशासन के महत्वपूर्ण सदस्य होंगे, जिस प्रशासन ने इतिहास के किसी अन्य प्रशासन की तुलना में पहले दो सालों में बहुत ज्यादा काम किया है.'
बता दें कि स्कालिया लंबे समय तक बड़े कॉरपोरेशन जैसे वालमार्ट के डिफेंस अटार्नी रहे हैं. वालमार्ट पर कर्मचारियों को कम वेतन देने को लेकर घोर आलोचना की जाती है और अक्सर वेतन चोरी का आरोप भी लगाया जाता है. इस वजह से संभावना जताई जा रही है कि डेमोक्रेटिक पार्टी के सांसद और श्रम संगठन उनकी नियुक्ति का तगड़ा विरोध करेंगे
Subscribe to:
Posts (Atom)