Friday, July 19, 2019

पाकिस्तान प्रधानमंत्री इमरान खान को एक और तमाचा अमरीका की ओर से

हमारे पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान को एक के बाद एक झटके पर झटके लग रहे हैं. पहले अंतराष्ट्रीय अदालत से उसे कुलभूषण जाधव के मामले में बड़ा झटका लगा और अब बारी अमेरिका से लगने वाले आर्थिक झटके की है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान कुछ ही दिनों बाद अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करेंगे. लेकिन इस मुलाकात से पहले ही पाकिस्तान के लिए अच्छी खबर नहीं दिखाई दे रही है.

अमेरिकी कांग्रेस की ओर से एक रिपोर्ट के मुताबिक, जब तक पाकिस्तान आतंकवादी संगठनों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं करता है तब तक अमेरिका की ओर से मिलने वाली आर्थिक मदद सस्पेंड ही रहेगी. जनवरी, 2018 में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान को मिलने वाली मदद पर रोक लगा दी थी. ऐसे में पाकिस्तान को उम्मीद थी कि इमरान खान के साथ मुलाकात के दौरान आर्थिक मदद पर लगी पाबंदी हट सकती है

No comments:

Post a Comment